November 5, 2026

प्रधानमंत्री मोदी व UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

0
  1. प्रधानमंत्री मोदी व योगी के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा व उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बद्रीनाथ धाम दर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां केदारनाथ धाम पंहुचकर निमार्ण कार्यो का जायजा लिए वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल समेत पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये है।
    भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि,ये उत्तराखंड वासियों का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का त्यौहार केदानाथ धाम में उत्तराखंडियों के साथ मनाते है। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम समेत चारो धामों में इस बार रिकार्ड यात्रियों ने दर्शन किये और खास बात यह रही कि इस बार अभी तक कोई अप्रिय घटना चारांे धाम आने वाले यात्रियों के साथ नहीं हुई है। जिस पर तीर्थपुरोहित समाज ने भी खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल