November 5, 2026

पोखरी ब्लॉक सभागार में मेरी माटी मेरी देश कार्यक्रम को लेकर बैठक किया गया आयोजन।

0
IMG-20230808-WA0019

 

चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में  मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 9 अगस्त से 15अगस्त तक होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पांच बिन्दु के आधार पर किया जाएगा जिसमें
9अगस्त से 15अगस्त तक स्वतन्त्रता सेनानी और शहीदों की स्मृति में 72 ग्राम पंचायतों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे जिसमें शिला फलकम,पंचप्रण शपथ एवं सेल्फ़ी,वसुधा वन्दन, वीरों का वन्दन, झण्डा रोहण एवं राष्ट्र गान,हर घर तिरंगा, कार्यक्रम किया जाएगा
उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा मेरी माठी मेरा देश कार्यक्रम को सभी ग्राम पंचायतों में भव्य रूप से मनाया जाएगा शहीदों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।यह सब प्रतिनिधियों के लिए गर्व का क्षण होगा इस दौरान 75पौधों का रोपण भी किया जाएगा सभी जनप्रतिनिधि इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट , प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, प्रधान संघ के महामंत्री बीरेंद्र राणा कनिष्ठ प्रमुख जयपाल बिष्ट युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट, ब्लाक प्रबन्धक मयंक कुमेडी, रीप परियोजना समन्वयक विवेक पंत सहित तमाम ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी,एवं पंचायत अधिकारी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल