October 17, 2026

पोखरी: 14 दिसंबर को आयोजित होगा भाजपा महिला मोर्चा का विशाल सम्मेलन

पोखरी-भाजपा की महिला मौर्चा की विशाल सम्मेलन का आयोजन चमोली जनपद के पोखरी व्लाक में 14 दिसंबर को आयोजित की जायेगी।जिसमें प्रदेश व जनपद स्तर के सभी भाजपा पदाधिकारी,विधायकगण,महिला मंगलदल आदि सामिल होगी। आगामी विधानसभा चुनाओं को मध्यनजर रखते हुऐ यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।भाजपा के मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती व महामंत्री भरत चौधरी ने बताया कि प्रदेश भर से व जनपद स्तर के पदाधिकारी समेत अनेक कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेगें।जिसमें चमोली जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद रहेगें। वही बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट ने कहा कि इस सम्मेलन से भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी हित में कार्य करने की नई उर्जा मिलेगी। उन्होेंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों महिला मंगलदलों व कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या मंे पंहुचने की अपील की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!