November 28, 2026

आज से डोईवाला के युवाओं को ऑफ़लाइन वैक्सीन लगाये जाने की शुरुआत

0

डोईवाला में आज से ऑफलाइन वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत कर दी गई है, जिससे स्थानीय युवाओं को वैक्सीन लगवाने में सहूलियत होगी। आपको बता दें कि 21 जून से डोईवाला के कई इलाकों में 18 प्लस युवाओं को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई थी, जिसमें युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया था। पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद आज ऑफलाइन वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत की गई है। जिससे वैक्सीन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह, व ग्राम प्रधान अमरजीत कोर ने कहा कि युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन लगवा पा रहे थे, जिससे बाहरी लोग अपना स्लॉट बुक कर स्थानीय युवाओं का नंबर काट रहे थे। और इससे स्थानीय युवक वंचित रह जाते थे। जिसकी शिकायत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की गई थी, और सीएम के हस्तक्षेप के बाद आज से ऑफलाइन वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत कर दी गई है। इससे स्थानीय युवकों को वैक्सीन लगवाने में आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम का आभार जताते हुए सभी युवाओं से वैक्सीन लगाए जाने की अपील भी की है।

]

इस दौरान भाजपा नेता मनीष नैथानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप बिष्ट, ग्राम पंचायत सदस्य विनोद रौथान, मंजू देवी, शुभम काम्बोज, पदम सिंह, रविंद्र पाल, रीना देवी, ताहिर अली, सावित्री देवी, सामाजिक कार्यकर्ता देव सिंह, राजेश गोदियाल, जावेद हुसैन भाजपा नेता दीपक रावत, जरनैल सिंह, किशन नेगी, उत्तम रौथाण ने कैम्प में व्यवस्था व सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *