November 28, 2026

नारी से ही समाज, आज पूरा समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ: त्रिवेन्द्र

0

नारी से ही समाज, आज पूरा समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ: त्रिवेन्द्र

– डोईवाला में ₹18 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने किया लोकार्पण व शिलान्यास*


 

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारी माताएं-बहने भारतीय जनता पार्टी के साथ दिखाई दे रही हैं, नारी से ही समाज और आज पूरा समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने जो अपेक्षा जनता से की जनता ने हमेशा उसे पूरा किया। चाहे लोकसभा के चुनाव हों, चाहे 2017 में प्रदेश भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाना हो, यही कारण है कि आगामी 2022 के चुनाव में हमारी पार्टी ने 60 पार का लक्ष्य रखा है जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं, माताओं बहनों के जोश और उत्साह को देखते हुए यह तय है कि हम अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

]

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर, सह प्रभारी पूनम चौधरी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौधरी, ममता नयाल, विनय कंडवाल, वर्षा वर्मा, नगीना रानी, कुसुम सिद्धू, सरिता जोशी, संपूर्ण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल