October 13, 2026

सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, हाथ में लगवाया प्लास्टर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। बता दें कि कल  मुख्यमंत्री के हाथ पर  मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी। मुख्यमंत्री के हाथ मे हेयर लाइन फ्रेक्चर आया है। डॉक्टर्स ने प्लास्टर पहनाते हुए 4 सप्ताह इसे पहनने की सलाह दी है। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि हेयर लाइन फेरक्चर में चिंता जनक कुछ नही है पर सावधानी बरतनी होगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!