November 26, 2026

मिशन 2022 के लिए BJP ने की विजय संकल्प यात्रा की तैयारी, 18 दिसंबर को जेपी नड्डा करेंगे यात्रा को रवाना

0

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव में बस अब कुछ ही महीने शेष हैं और राजनीतिक दल तैयारियों में जी जान से जुट गए हैं। ऐसे में भाजपा भी 18 दिसंबर को विजय संकल्प यात्रा शुरू करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा के वाहनों को रवाना करेंगे।

]

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जे पी नड्डा 18 दिसंबर को जनसभा के बाद गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर उत्तरकाशी तक जाएगी। जिसके बाद कुमाऊं मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल