June 23, 2026

डाक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 10 किग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ एलएस बोरा ने महिला के पेट से 10 किग्राम का ट्यूमर निकालकर मरीज की जान बचाई है। जिसके बाद महिला के परिजनों ने जिला अस्पताल के डाक्टर सहित सभी स्टाफ का आभार जताया है।

दरअसल मुनस्यारी तहसील दूरस्थ के खोयम गॉव होकरा निवासी निर्मला देवी दो साल से मासिक रक्तस्राव से परेशान थी। जहां मंगलवार को डॉ एलएस बोरा और निश्चेतक डॉ हिना जोशी ने मरीज का सफल आपरेशन किया हैं। जिसके बाद महिला स्वस्थ है।

बता दें कि डॉ बोरा ने चार दिन पहले भी एक महिला के पेट से छह किग्रा का ट्यूमर निकाला है। टीम में डॉ नीलम खनका ओटी इंचार्ज शबाना, भुप्र्रेद्र सिंह, स्टाफ नर्स दीपिका, हेमा नगरकोटी, विनोद जोशी, नीरु और महेश मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!