November 9, 2026

सीएम धामी ने 2017 से बंद पड़ी सितारगंज चीनी मिल का किया शुभारंभ

0

ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2017 से बंद पड़ी सितारगंज चीनी मिल का आज शुभारंभ किया। इस दौरान गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतिस्रानंद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि इस पराई सत्र 2021-22 में उत्तराखंड की सरकार गन्ने का समर्थन मूल्य ₹355 देने का निर्णय लिया है साथ ही कहा कि उत्तराखंड सरकार सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर चलाने का सोच रही थी लेकिन बाद में उत्तराखंड सरकार ने सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर ना चलाने का निर्णय लेते हुए सरकार ने स्वयं चलाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि सितारगंज चीनी मिल के चलने से सितारगंज विधानसभा के किसानों को ही नहीं बल्कि खटीमा नानकमत्ता टनकपुर आदि विधानसभा के गन्ना किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

बता दें कि 2017 में उत्तराखंड सरकार ने चीनी मिल को लंबे समय से घाटे में चलता देख बंद कर दिया था लेकिन 5 वर्ष के समय बीतने के बाद सरकार ने एक बार फिर सितारगंज चीनी मिल को चलाने का निर्णय लिया। जिसका आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल