खलंगा बहादुरी साईकिल रैली से शुरू हुआ बलभद्र खलंगा विकास मेला -2021 का आगाज
खलंगा बहादुरी साईकिल रैली से शुरू हुआ बलभद्र खलंगा विकास मेला -2021 का आगाज

मेले के प्रथम दिन का शुभारंभ — स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वच्छता के संदेश हेतु प्रात:7:30 बजे *खलंगा बहादुरी साईकिल रैली (KHALANGA BRAVERY BIKEATHON) से हुआ* |यह रैली खलंगा युद्ध स्मारक सहस्त्र धारा से प्रारंभ होकर खलंगा युद्ध कीर्ति स्तंभ नालापानी में समाप्त हुई |
सर्वप्रथम खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष दीपक बोहरा एवं गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने वीर सेनानायक कुँवर बलभद्र के समारक पर पुष्पगुच्छ चढा़कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं तत्पश्चात हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया |इस साईकिल रैली का नेतृत्व कर्नल अनिल गुरूंग एवं कप्तान गोपाल राना ने किया |
*चन्द्रयानी मंदिर प, कीर्तन एवं भण्डारा*
बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक भव्य “47 वें खलंगा मेला 2021 ” के पूर्व दिवस में ” चन्द्रयानी मंदिर नाला पानी देहरादून में ” यज्ञ , पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति किया गया । समिति के अध्यक्ष श्री दीपक बोहरा ने अवगत कराया कि नाला पानी पर्वतीय श्रृंखला के सबसे ऊंचे शिखर जिस पर कभी सेनानायक वीर बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिकों का सुदृढ़ ” खलंगा किला आज भी गर्व से मस्तक उठाए खड़ा है सन 1814 में गोर्खाली तथा उत्तर भारत के गढ़वाली एवं कुमाऊंनी और स्थानीय लोग लगभग 600 वीर, वीरांगनाओं , योद्धाओं ने सेनापति बलभद्र थापा के नेतृत्व में अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन बार अंग्रेजों के आक्रमण को पूरी तरह विफल कर दिया था इस युद्ध में सेनानायक बलभद्र थापा के केवल 600 सैनिकों जिनमें वीर वीरांनाओं एवं बच्चों ने भी अपने प्राचीन हथियारों भरवा बंदूक , धनुष -बाण ,घुयेत्रो, भाला -बरछी और खुखरी से लगभग 3500 से भी अधिक आधुनिक हथियारों एवं गोला बारूद से लैस थी,
कई बार परास्त कर लोहे के चने चबा दिए थे । मुख्य सचिव श्रीमती प्रभा शाह ने बताया कि वीर सेनानायक बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिक इस चंद्रयानी मंदिर में प्रतिदिन पूजा अर्चना किया करते थे। यह मंदिर खुले प्रांगण में है। यह भी मानना है कि इस मंदिर पर किसी भी छत जैसा निर्माण किए जाने पर भी छत नहीं रहती हैं। समिति द्वारा इस मंदिर की चारदीवारी निर्माण हेतु वन विभाग से संपर्क एवं लिखित निवेदन किया गया है।
“चंद्रयानी मंदिर” नालापानी में अध्यक्ष दीपक बोहरा जी एवं समिति सदस्यों द्वारा पूजा -यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 नवंबर 2021 को प्रातः 10:30 बजे से ऐतिहासिक भव्य 47 वाँ खलंगा मेला प्रारंभ होगा |
आज इस आयोजन में उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग सहसचिव विनित भुषाल, कोषाध्यक्ष शशिकांत शाही, एडवोकेट एल०बी०गुरूंग, किशन पँवार ,कर्नल सी०बी०थापा, पूर्व अध्यक्ष श्री राम सिंह थापा ,कर्नल डी०एस०खड़का, कर्नल एस०एम०शाही , दीपक कार्की , कपिल. बोहरा शमशेर थापा , शेरजंग राना,डी०एस,भंडारी ,सरोज गुरूंग ,नीरा थापा, पूजा सुब्बा कमला थापा,सुनीता क्षेत्री , रायपुर कीर्तन मंडली , पूर्णिमा प्रधान उपस्थित रहे|
