August 21, 2026

खुशखबरीःदेहरादून में 44 वन आरक्षियों की हुई तैनाती

देहरादून वन प्रभाग में 44 वन आरक्षियों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक ने नवनियुक्त वन आरक्षियों को उनकी जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के प्रति अवगत कराया।उन्होंने वन आरक्षियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि वन आरक्षी वन विभाग की मूलभूत कड़ी है।उनके उपर वन,पर्यावरण व वन्यजीवों की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी है। वही प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने नवनियुक्त वन आरक्षियों को आम जनता से जुड़ने की बात पर जोर देते हुए कहा कि बिना आम जनता से जुडे वन व वन्यजीवों की सुरक्षा संभव नहीं है।

इस अवसर पर वन विभाग में नियुक्ति पर युवा वन आरक्षी काफी खुश नजर आये। वन आरक्षियों का कहना है कि, हम अपने जान की बाजी लगाकर भी वन व वन्यजीवों की सुरक्षा करेगें।

वन आरक्षियों की नव नियुक्त के अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल,नत्थीलाल डोभाल,धीरज सिंह रावत,उदय गौड़,बीरेन्द्र सिंह,जितेन्द्र सिंह गुसांई,महेन्द्र सिंह समेत नव नियुक्त वन आरक्षी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!