July 23, 2026

दुर्लभ प्रजाति के 190 जिंदा कछुओं के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। थाना पुलभट्टा पुलिस और एसओजी टीम को वन्य जीव तस्करी करने के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने दुर्लभ जाति के लगभग 190 जिंदा कछुओं समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन और पांच हजार की नगदी भी बरामद की है। पुलिस द्वारा कछुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ और अंतर्जनपदीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए आंकी गई है।

वहीं पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!