November 28, 2026

लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर उन्हें शुभकामना दी।

]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सेवा के लिए शहीद दीपक नैनवाल ने सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे प्रत्येक देशवासी याद रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पाँचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जो देशसेवा के लिए समर्पित वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल