November 29, 2026

यूपी की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी महिलाओं को विधानसभा चुनाव में मिलेगा 40 प्रतिशत टिकट !

0

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा  सरिता आर्य नें कहा की उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में प्रदेश की मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है। राज्य निर्माण आंदोलन में राज्य की मातृशक्ति नें भी अपना सर्वस्व न्यौछावर करनें का काम किया था।

उन्होंने कहा आज राज्य को बने हुए 21 वर्ष पूर्ण होनें पर भी महिलाओं को वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी वह हकदार हैं महिलाओं को उनकी जनसंख्या के आधार पर विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

]

उन्होंने कहा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रिंयका गांधी वाड्रा नें उत्तर प्रदेश में होनें वाले आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनें के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट प्रदान करनें का एतिहासिक निर्णय लेनें का काम किया है, यह फैसला महिलाओं को सशक्तिकरण करनें का काम करेगा, इस बार युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया जाएगा, क्योंकि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ने से महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी. इससे समाज, प्रदेश और देश का विकास भी होगा, उन्होनें कहा महिला कांग्रेस का प्रदेष अध्यक्ष होनें के नाते मै भी कांग्रेस आलाकमान से महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट की मांग करती हू। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिलाओं  के प्रति संवेदनशील रही है और उन्हें साथ लेकर चलनें वाली पार्टी है।

उन्होनें कहा की उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट मिलें ताकी महिलाएं भी विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर सकें।

पत्रकार वार्ता में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष  कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरोजिनी कैंतूरा, बाला शर्मा, सुमित्रा ध्यानी, आशा टम्टा, चंद्रकला नेगी, मंजू त्रिपाठी, शांति रावत, प्रणिता बडोनी, चंद्रप्रभा बबीता उपरेती, प्रियंका भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल