May 30, 2026

हरिद्वार कोरोना टेस्ट फर्जीवाड़े को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान

हरिद्वार में हुए कोरोना टेस्ट मामले में फर्जीवाड़े को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। तीरथ सिंह रावत का कहना है कि यह मामला उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले का है, लेकिन जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यानी साफ है कि हरिद्वार में कोरोना टेस्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों को सरकार छोड़ने वाली नहीं है। साथ ही सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान से साफ होता है कि उन्होंने पूर्व सरकार का मामला बताकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं…लेकिन यह साफ है कि इस मामले में जो लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई होना तय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!