October 25, 2026

भाजपा युवा मोर्चा पोखरी ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला

0

पोखरी: कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी पुस्तक में हिन्दुओं की तुलना आईएसआई आतंकी संगठन से करने पर भारतीय जनता पार्टी मंे आक्रोश फैल गया है। देशभर में सलमान खुर्शीद व राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गयें। वही चमोली जनपद के पोखरी व्लाक में पोखरी नगर भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा ने सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में हिन्दु धर्म की तुलना आईएसआई व वोकोहरम आतंकी संगठन से किये जाने पद राहुल गांधी व सलमान खुर्शीद से की।

भाजपा के पोखरी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ नसा मुक्ति केन्द्र में रह कर अपना इलाज कराना चाहिए।ताकि वह हिन्दुओं के प्रति अर्नगल बयानबाजी से बच सके।वही भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रपाल भण्डारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार ने हमेशा से ही हिन्दुओं व हिन्दुत्व का विरोध किया हैं। हॉल ही में सलमान खुर्शीद द्वारा जिस तरह से हिन्दुओं की तुलना आंतकी संगठनों से की है उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी हिन्दु विरोधी है। पूतला दहन के दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष व ग्रामीण अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

भानु प्रकाश नेगी , सोशल विकास,देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल