August 18, 2026

डोईवाला में बीएलओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रिपोर्टर- आसिफ हसन

डोईवाला। बाल विकास विभाग और बीएलओ के सौजन्य से डोईवाला में आज मतदाता जागरूकता रैली निकली गयी। जिसे डोईवाला तहसीलदार सुशील सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसकी शुरुआत तहसील से शुरू कर नगर चौक होते हुए हिमालयन चौक पर रैली का समापन हुआ।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नई वोटर लिस्ट बनाने का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ जुटी है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को लगातार जागरूक करने का अभियान चलाया गया है। जिसके चलते आज डोईवाला में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल ने बताया कि जिन युवाओं ने 18 साल की आयु पूर्ण कर ली हो वह बीएलओ बूथ पर जाकर अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है ताकि कोई भी 18 साल से ऊपर का युवा वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह सके।

वहीं उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपने क्षेत्र के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!