November 28, 2026

बड़ी खबर: उच्च स्तरीय समिति में उत्तराखंड चारधाम से 9 सदस्य हुए नामित

0

देहरादून। उच्च स्तरीय समिति देवस्थानम विधेयक में  उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तराखंड के चारधामों से नौ तीर्थपुरोहितों/ हक हकूकधारियों / विद्वतजनों/ जाधकारों को नामित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि देवस्थानम बोर्ड पर हक हकूकधारियों के सुझाव सहमति  विचार- विमर्श हेतु  पूर्व राज्य सभा सांसद/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चके मनोहर कांत ध्यानी  को अध्यक्ष मनोनीत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

आज धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल द्वारा जारी शासनादेश में चारों धामों से नौ सदस्य नामित हो गये है।

बदरीनाथ धाम से विजय कुमार ध्यानी,

]

संजय शास्त्री एडवोकेट ( ऋषिकेश),

रवीन्द्र पुजारी एडवोकेट (कर्णप्रयाग- चमोली)

  • केदारनाथ से विनोद शुक्ला, लक्ष्मी नारायण जुगडान,
  • गंगोत्री धाम से संजीव सेमवाल, रवीन्द्र सेमवाल,
  • यमुनोत्री धाम से पुरुषोत्तम उनियाल, राजस्वरूप उनियाल नामित हुए है।

शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानय प्रबंधन बोर्ड के समस्त पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श करने के उपरांत संस्तुति हेतु  पूर्व राज्य सभा सांसद  मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति में  उपरोक्त सदस्यों को नामित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल