November 29, 2026

महिला ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिया बच्चे को जन्म

0

रिपोर्टर- सोनू उनियाल

चमोली। पिछले दिनों हुई बारिश से एक बार फिर से पहाड़ों में हालात खराब कर दिए हैं ताजा मामला जोशीमठ विकासखंड के लंगसी-तपोण गांव का है। जहां की शुक्रवार रात को एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन गांव को जोड़ने वाली सड़क बंद होने की वजह से महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

]

परिवार के सदस्यों ने 108 को फोन किया लेकिन 108 सेवा भी गांव के पास नहीं पहुंच सकी। महिला की हालत इतनी खराब थी कि महिला ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटी के पास ही अपने बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 के टीम द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

बता दें कि सड़क मार्ग बाधित होने से पहाड़ों में हालात खराब होते चले जा रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाएं न होने की वजह से भी दिक्कत आ रही हैं । वही गांव के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द लंगसी तपोण गांव को जोड़ने वाली सड़क को खोल दिया जाए ताकि बीमारी के दौरान ऐसी स्थिति पैदा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल