November 27, 2026

बाबा केदार के साथ पंच केदार के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित, इस दिन होंगे कपाट बंद

0

रुद्रप्रयाग। हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने की तिथि ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में घोषित कर दी गयी है। 6 नवम्बर को भैयादूज पर प्रातः 8 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे। कपाट बन्द होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली हिमालय से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना होगी। और विभिन्न यात्रा पड़ाव पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। जहां 7 नवम्बर को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और 8 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विराजमान होगी।

]

वहीं पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट 22 नवम्बर को बंद होंगे। जबकि पंच केदारो में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट 30 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल