August 17, 2026

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग के लोकार्पण के साथ कई रूटों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा

डोईवाला। उत्तराखंड को एक और बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर बनाए गए नए टर्मिनल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। और यहां तीर्थयात्री चार धाम यात्रा पर भी आसानी से आ सकेंगे।

 

उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज से कई रूटों पर हवाई सेवा की भी शुरूआत हुई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई हेली सेवाओं का भी उद्घाटन किया। 353 करोड़ के नए टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा भी मौजूद रहे।

 

जानिए विभिन्न रूटों पर हेली सेवा का कितना है किराया

स्थान                      रुपये

देहरादून से हल्द्वानी      5683

पंतनगर से पिथौरागढ़     4625

देहरादून से पिथौरागढ़      7999

जौलीग्रांट से गौचर          4625

सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़    2500

सहस्त्रधारा से गौचर          3000

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!