November 28, 2026

राजधानी में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया इंसेक्टिसाइड का छिड़काव

0

आज स्वास्थ्य विभाग एवं,नगर निगम देहरादून की टीम के द्वारा जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित / संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू लार्वा सर्वे/ सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड/ इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फॉगिग किया गया विभिन्न जगहों पर लार्वा पाए गए जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया सभी डेंगू प्रभावित/ संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है डेंगू धनात्मक रोगी पाए जाने पर त्वरित प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है आज जनपद देहरादून में 03 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं सभी महिलाएं हैं जिनकी उम्र 36, 58 एवं 59 वर्ष है जो क्रमशः पंडित वाणी ,राम विहार निकट ओ एन जी सी हॉस्पिटल एवं क्लेमेंट टाउन की रहने वाली है जिनकी स्थिति ठीक है वर्तमान में घर पर हैं इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में कुल 44 डेंगू रोगी पाए गए हैं जो सभी ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *