October 3, 2026

एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही भरपूर प्रयासः सीएम धामी

देहरादून में चल रहे उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करते हुए कहा कि राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ाने के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। और कोविड काल के बाद पर्यटन क्षेत्र को हुई हानि से उबारने के लिए साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावना है। इसीलिए हमने पर्वतारोहण से संबंधित सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एडवेंचर फेस्ट में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!