May 30, 2026

सेना ने किया सतोपंथ चोटी में नश्वर अवशेष शव बरामद

रिपोर्टर-सोनू उनियाल

जोशीमठ। सेना द्वारा आयोजित स्वर्णिम पर्वतारोहण अभियान के दौरान सतोपंथ चोटी में अभियान दल को एक पुराना पर्वतारोही का नश्वर अवशेष शव मिला है। बता दें कि भारतीय सेना ने इसी चोटी पर 2005 में पर्वतारोहण अभियान का आयोजन किया था। जिसमें कुछ पर्वतारोही लापता हो गए थे। सेना को उम्मीद है कि यह प्राप्त शव उन्हीं खोए हुए सैनिकों में से किसी का हो सकता है। जिसकी तलाश सेना पिछले कई सालों से कर रही थी। वहीं सेना के लोगों द्वारा इस नश्वर अवशेष शव को सतोपंथ चोटी से वापस लाया गया है। और इसकी पहचान और पुष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वहीं सेना ने यह तय किया है कि अब इस शव को रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएगा ताकि इस शव की शिनाख्त नियमानुसार हो सके। सेना को विश्वास है। कि यह शव भारतीय सेना के 2005 में आयोजित पर्वतारोहण अभियान दल के किसी सदस्य का है। अब सेना इसकी पुष्टि होने के बाद इस शव को उसके परिजनों को सैनिक सम्मान के साथ पहुंचाने की तैयारी में भी जुट गई है। हालांकि अभी इस शव की पहचान होनी बाकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!