August 14, 2026

सीएम धामी से मसीही शान्ति सेना के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में प्रदेशभर से आये मसीही शान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में शान्ति सद्भाव, सामाजिक एकता और सर्व धर्म समभाव को बढ़ावा देने के लिए प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने और अधिक शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को शांति और सद्भाव के साथ विकास में दिशा में और आगे ले जायेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!