November 27, 2026

राकेश राणा बने उपनल कर्मचारी महासंघ वाहन चालक इकाई के प्रदेश अध्यक्ष

0

देहरादून:उपनल कर्मचारी महासंघ वाहन चालक इकाई का गठन किया गया। सबसे पहले सभी वाहन चालक कर्मचारियों से विचार-विमर्श हुआ जिसके बाद उपनल कर्मचारी महासंघ के चेयरमैन विनोद गोदियाल के द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि उपनल वाहन चालक इकाई का एक गठन होना चाहिए जिससे संगठन और भी मजबूत हो सके, जिसमें नियम अनुसार प्रक्रिया की गई और पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक इकाई राकेश सिंह राणा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सती, प्रदेश महामंत्री मुकेश रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी बिजेंद्र विष्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल रावत, प्रदेश मंत्री राजकुमार गोसाई, और प्रदेश कार्यालय सचिव बल्ली सिंह चौहान जी को चुना गया,

]

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक इकाई राकेश राणा ने कहा है कि जैसे सभी नियमित कर्मचारियों को 13 महीने का भत्ते का लाभ दिया जाता है वहां लाभ उपनल कर्मचारियों को भी दिया जाए।  साथ ही प्रदेश महामंत्री वाहन चालक इकाई मुकेश रावत द्वारा स्पष्ट किया गया कि 56 तक आंदोलन में बैठकर उपनल कर्मचारियों ने बहुत अच्छा आंदोलन चलाया उसके बाद भी सरकार कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कर रही है। अगर आगामी कैबिनेट में यह मामला नहीं आया तो वाहन चालक इकाई आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल