राहुल गांधी में नही है नेतृत्व की क्षमता: मनीष खण्डूडी
कांग्रेस पर साधा निशाना, धामी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को बताया उपलब्धि
कर्णप्रयाग। भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन की मजबूती और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश को विकास की नई दिशा देने में सक्षम है। पार्टी मजबूत संगठन और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
कर्णप्रयाग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो देश को एकजुट रखने की स्पष्ट सोच है और न ही विकास को लेकर कोई ठोस दृष्टिकोण। यही कारण है कि जनता का विश्वास कांग्रेस से लगातार कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास तथा जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही हैं
उन्होने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की उनमें नेतृत्व की छमता नही रह गई है,इसलिए कांग्रेस पार्ट हर मोर्चे पर फेल हो रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ‘वीबी राम जी’ तथा प्रदेश सरकार की ‘बैणी भूली’ जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
खंडूड़ी ने स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं में और सुधार की आवश्यकता स्वीकार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के साथ वहां आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को भी महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और अग्निवीरों को राजकीय सेवाओं में आरक्षण दिए जाने को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश में विकास के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की ताकत के बल पर जनता के बीच जाएगी।
पत्रकार वार्ता में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम लिंगवाल, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महानंद मैठाणी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
