October 11, 2026

बेस अस्पताल के संचालन को लेकर सिमली से देहरादून तक पदयात्रा शुरू।

 

 

चमोली के सिमली में करोड़ों की लागत से बने बेस अस्पताल का समुचित संचालन न होने से जनता में आक्रोश है। अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल के रूप में संचालित करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने सिमली से देहरादून तक पैदल कूच शुरू कर दिया है।

 

मां चंडिका की भूमि सिमली से शुरू हुई इस पदयात्रा में महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर और जरूरी उपकरण नहीं होने से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अभी भी दूर के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।बेस अस्पताल संघर्ष समिति के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री से मिलकर अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित करने की मांग उठाना है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र में नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

मुन्ना नेगी, अध्यक्ष – बेस अस्पताल संघर्ष समिति,

सिमली। बिनीता देवी,ग्राम प्रधान डिम्मर।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!