September 28, 2026

देवराड़ा पहुंची मां नंदा राजराजेश्वरी, लोकजात यात्रा का विधिवत समापन

लोक जात यात्रा का समापन

चमोली जनपद के थराली,नंदानगर नारायणबगढ विकासखण्डो में हर साल आयोजित होने वाली दिव्य धार्मिक यात्रा श्री नंदादेवी लोकजात का शुक्रवार देर शाम विधिवत समापन्न हो गया है।
5 सितंबर सिद्धपीठ कुरूड मंदिर से शुरू हुई मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की यात्रा सैकड़ो भक्तो के साथ विभिन्न पढावो से होते हुए बेदनी बुग्याल में सप्तमी की जात के उपरान्त देवराडा पंहुची।

मां नंदा राजराजेश्वरी का ननिहाल देवराडा पंहुचने पर हजारो भक्तो ने जयकारो के साथ राजराजेश्वरी का स्वागत किया।
वही पडाव केन्द्रीय अध्यक्ष परगना नंदाक बधाण सुशील रावत का कहना है कि परम्परा के अनुसार मां नंदा राजराजेश्वरी 6 माह अब अपने ननिहाल में विराजमान रहेगी।
बाइट- सुशील रावत,केन्द्रीय अध्यक्ष परगना नंदाक बधाण

इस खास अवसर पर थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी देवराड़ा सिद्धपीठ पंहुचे।
विधायक भूपालराम टम्टा ने छोटी जात के सफल आयोजन पर आयोजको को बधाई व शुभकामनाए दी। और सभी लोगो के लिए मां नंदा से सुख समृद्ध धन-धान्य की कामना की।

भूपालराम टम्टा विधायक थराली।

Spread the love
error: Content is protected !!