September 25, 2026

कर्णप्रयाग में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू, आईटीआई वार्ड से पकड़े गए 19 बंदर

कर्णप्रयाग:नगरपालिका कर्णप्रयाग क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक से नगरवासियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आज बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है।

नगरपालिका की पिछली बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी क्रम में आज आईटीआई वार्ड से अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत 19 बंदरों को पकड़ गया।

बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण नगरवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगरपालिका द्वारा इस समस्या के निस्तारण की दिशा में ठोस पहल की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश चन्द्र शाह ने कहा कि यह अभियान एक माह तक चलेगा, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं मेरे द्वारा की जाएगी।
अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि नगरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके

स्वच्छ, सुंदर, प्रकाशमान एवं सुरक्षित कर्णप्रयाग—हमारा संकल्प, नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Spread the love
error: Content is protected !!