May 19, 2026

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।

 

डीएम ने मार्ग सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को अधिक मैनपावर और मशीनरी लगाने के दिए निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा मार्ग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी इस दौरान यात्रा मार्गो की विस्तृत समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पूर्व सड़क ट्रीटमेंट कार्य, सड़क में ब्लैकटाप के कार्य , प्रोटेक्शन वर्क, और स्लोप स्टेब्लाइजेशन के कार्यों को हर हाल में दुरस्त कर लेने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व सभी सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण का कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से सम्बंधित उपजिलाधिकारियों से यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की वास्तविक प्रगति रिपोर्ट न भेजनें पर नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के ईई को कामेडा से हेलंग तक बीआरओ के ईई को हेलंग से श्री बद्रीनाथ धाम तक और ईई एनएच रुद्रप्रयाग को चोपता मण्डल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिक मैनपावर और मशीनरी लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को चारधाम यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने और वहां पर कितने मैनपावर और मशीनों को लगाकर कार्य किया जा रहा हैं उसकी वास्तविक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए सड़कों की खराब स्थिति के कारण लगने वाले जाम और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व सड़क कार्यों का पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि सड़क जाम जैसी स्थिति से यात्रियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,पीडब्लूडी के ईई नवीन ध्यानी, बीआरओ से ईई केटी राव,ईई एनएच रुद्रप्रयाग ओमकार पाण्डेय एनएचआईडीसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!