October 2, 2026

5 सूत्री मांग को लेकर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का कार्यबहिष्कार

 उपनल कर्मचारियों की 5 सूत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जनपद देहरादून के धरना स्थल एकता विहार में एकत्र कार्य बहिष्कार किया गया जिसमें देहरादून के साथ साथ हरिद्वार जनपद के कई कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अन्य कर्मचारियों द्वारा अपने अपने विभाग में ही एकत्र होकर कार्य बहिष्कार किया गया तथा जिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपा गया।
सभी कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि सरकार उपनल कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है जबकि उपनल कर्मचारी 17 वर्षों से अल्प वेतन में राज्य के विभिन्न विभिन्न विभागों/निगमों इत्यादि में सेवाएं दे रहे है।
आज धरना/कार्यबहिष्कार में प्रदेश संयोजक योगेंद्र विश्राल, मुख्य संयोजक पी एस धामी, जिला संयोजक जग्वेन्द्र सिंह पंवार, सह संयोजक देवेंद्र रतूड़ी, प्रमोद गुसाईं, प्रदेश महामंत्री, अंकित सैनी, प्रदेश अध्यक्ष, मंजुला रावत, कविता पाठक, कल्पना थापा, विजयराम खांकरियाल, निशांत कुमार, विनोद विष्ट, महेश डंगवाल आदि मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!