इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए हुआ आदित्य का चयन।
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता DLPC का आयोजन पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में संपन्न हुआ , विकासखंड पोखरी से आदित्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विरसण का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

आदित्य के मार्गदर्शक शिक्षक संदीप नेगी ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य का यह प्रोजेक्ट सीमेंट के काम करने वाले मिस्त्री के लिए एक टूल कर्नी (मजिला) जो कि हाथ के हैंडल से आसानी से चौड़ी और संकरी की जा सकती है यानी यह फोल्डेबल और एडजेस्टेबल होगी जिससे संकरी जगह पर भी आसानी से चौड़ी या बड़ी कर्नी (मजिला) से फिनिशिंग का कार्य किया जा सकता है। आने वाले भविष्य में यह समाज के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र रावत, एसएमसी अध्यक्ष जयदीप बुटोला, ग्राम प्रधान शंकर सिंह नेगी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर नेगी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।
