November 28, 2026

थराली आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा हुआ रेड क्रॉस, वितरित की राहत सामग्री

0
Screenshot_20250827-220618

 

 

चमोली। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी चमोली शाखा ने थराली में 22 अगस्त की रात आई आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस आपदा में कई लोग बेघर हो गए थे, जबकि वाहन और दुकानें मलबे में दबने से आजीविका पर भी गहरी चोट पहुँची।

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई पात्र लोगों की सूची के आधार पर रेड क्रॉस ने राहत सामग्री बांटी।

]

रेड क्रॉस सचिव सुरेंद्र रावत ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों और आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।

इस मौके पर चरण सिंह, दलवीर सिंह, अरविंद नेगी, अनु कठेत, संजय पुरोहित, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, सुरेश डिमरी, सुरेंद्र और शंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल