November 6, 2026

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना अत्यंत पीड़ादायक – त्रिवेन्द्र।

0
IMG-20250805-WA0016

 

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुई भारी तबाही का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। इस प्राकृतिक आपदा से जन-धन की हुई क्षति ने सभी को अत्यंत व्यथित किया है।

इस संदर्भ में हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की दुखद घटना ने सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। प्राकृतिक आपदा से हुई हानि की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। मैं माँ गंगा से प्रार्थना करता हूँ कि सभी प्रभावितजन सुरक्षित रहें, दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और संकट की इस घड़ी में ईश्वर पीड़ित परिवारों को धैर्य और संबल प्रदान करें।

उन्होंने आगे कहा कि राहत और बचाव कार्यों में शासन- प्रशासन, SDRF व अन्य आपदा राहत टीमें पूरी सक्रियता और समर्पण से जुटी हुई हैं। आवश्यकता की हर घड़ी में केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियाँ राज्य सरकार के साथ खड़ी हैं।

श्री रावत ने कहा की संकट की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार जनों के साथ हैं, सभी के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय एकजुटता, संवेदना और सहायता का है। हम सब मिलकर इस संकट से उबरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल