October 22, 2026

प्रवासी मतदाता ने दिखाया त्रिस्तरीय चुनाव में उत्साह,चुनाव परिणाम में रहेगी अहम भूमिका।

0
Screenshot_20250728-203617

 

चमोली में दशोली व्लॉक में हुआ सर्वाधिक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान।

चमोली,मुख्य संवाददाताः उत्तराखण्ड में हरिद्वार को छोड़े 12 जनपदों में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे व अंन्तिम चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है। मतदान के लिए इस बार प्रवासी मतदाताओं में काफी उत्सुकता व जोश दिखाई दिया। वही कई लोगों का नाम मतदाता सूची से हटने से वह निराश नजर आये। मतदान केन्द्रों में सबसे ज्यादा तादात महिला व युवा मतदाताओं की रही। प्रदेश में बिभिन्न जनपदों के कई बूथों पर मतदाता अपनी बारी के इन्तजार में घंटो खड़े रहे। वही कई युवा मतदाताओं ने पहली बार मतदान करने पर खुशी जताई।

वही मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए वोट किया है,हमने बदलाव के लिए मतदान किया है।
चमोली जनपद में मतदान प्रतिशत की बात करें तो दशोली व्लॉक में 72.60253,नंदानगर में 67.51982,कर्णप्रयाग व्लॉक में 64.29664,पोखरी व्लॉक में 64.89869,गैरसैण व्लॉक में 64.44139 प्रतिशत रहा है।
31 जुलाई को होने वाली मतगणना से पहले सभी प्रत्यासी गुणा भाग की गणित में लग गये है,लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि कौन प्रत्यासी अपने गुणा भाग में खरा उतर पता है और कौन फेल??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल