October 3, 2026

सीएम धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का संदेश दिया है। उनका जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा श्रीमदभगवद् गीता में दिये गये दिव्य संदेश में मानव जाति का कल्याण निहित है, यह पावन पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का स्मरण करने और सार्वभौमिक भाईचारे और शांति की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी से कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ का त्यौहार मनाने की भी अपील की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!