August 1, 2026

एनसीसी वार्षिक कैम्प में सीख रहे है 520 कैडिट,आपदा प्रबंधन,ड्रिल,फायरिंग व अनुसाशन के गुर

 

नागनाथ पोखरी मुख्य संवाददाताःएक ओर राज्य सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के सर्वागीण व्यक्तित्व विकास के लिए प्रदेश भर के पीएम श्री विद्यालयों में समर कैम्पों का आयोजन किया गया। जिसका बच्चों को काफी फायदा भी मिला है। वही चमोली जनपद के 1यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर द्वारा विभिन्न विद्यालयों व सीमांत क्षेत्र के 520 एनसीसी कैडिटों के लिए पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
वही 1यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर के टेªनर सुबेदार समर सिंह का कहना है कि इस प्रशिक्षण कैम्प में एनसीसी कैडिटों को एएनओ व पी आई के द्वारा आपदा प्रबंधन,फास्टेड,ड्रिल,फायरिंग,पीटी व खेलों का अभ्यास कराया जा रहा है।

इस विशेष 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चमोली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों से आये एनसीसी कैडिट काफी खुश व उत्साहित नजर आये। पीपलकोटी जवाहर नवोदय विद्याल की एनसीसी केडिट आस्था नेगी व मोनिका का कहना है कि इस कैम्प का उन्हें बहुत फायदा मिल रहा है, यहां समय प्रबंधन आर्मी एक्सपोजर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वही सीमांत क्षेत्र जोशीमठ से आये केडिट हरिसिंह व हेमन्त कुनियाल का कहना है कि इस प्रशिक्षण से ड्रिल कम्युनिकेशन,में निखार आता है। जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है।

आपको बता दें कि, एनसीसी केडिटो को आपातकाल में आपदा प्रबंधन के साथ साथ विभिन्न सेवाओं के लिए भी उपयोग में लाया जाता हैं। जिसके लिए एनसीसी केडिटों को समय समय पर एनसीसी बटालियनों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस प्रसिक्षण का फायदा भारतीय सेना में सेवा देने वाले केडिटों को भर्ती के समय भी मिलता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!