June 27, 2026

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन ने आहूत की बार्षिक बैठक।

 

संस्था एक वर्ष का रखा गया आय व्यय का व्यौरा
संस्था के भवन का सौर्न्दयीकरण व आगामी पर्यावरण दिवस को मनानी की बनी रूपरेखा।
देहरादूनःगढवाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा बेल रोड़ स्थित गढ़ भवन में बार्षिक आम सभा की बैठक आहूत की गंई। बैठक के दौरान एक वर्ष की आय व व्यय का व्यौरा उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मुख रखा। जिस पर सभी लोगो ने सहमति जताई। आम बैठक के दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक कर्नल (से.नि.) एम एम बर्थवाल के सुपुत्र कर्नल (से.नि.) हरीश बर्थवाल व बासुदेव जखमोला ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कर्नल(से.नि.) हरीश बर्थवाल ने कहा कि उन्हें गढवाल भ्रातृ मण्डल संस्था की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बहुत खुशी हुई है। वह पहले से इस संस्था से जुड़ना चाहते थे लेकिन सर्विस के दौरान वह इस काम को अंजाम नहीं दे पाये।
वार्षिक आम बैठक के दौरान अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे संस्था के मुख्य संरक्षक कर्नल एच.एम. बर्थवाल ने कहा कि हम सभी को जनहित के लिए मिलकर काम करने की आवश्कता है। खास कर उत्तराखण्ड की विलुप्त होती लोक परम्पराओं व विरासत को हमें नई पीड़ी तक पंहुचने का अथक प्रयास करना चाहिए। वही संस्था के वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष रधुनंदन सिंह रावत ने बैठक में सदस्यों पूर्ण उपस्थित न होने पर चिन्ता जताई उन्होने कहा कि हमें अपने समाज के जरूरतमंद लोगो व प्रतिभावन बच्चों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ओ.पी. बहुगुणा ने वार्षिक आम बैठक में पधारने पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था के हित में जो भी प्रस्ताव सदस्यों के द्वारा दिये जायेगे उन पर आम सहमति के बाद धरातल में उतारने का काम किया जायेगा।
बैठक का संचालन करते हुए संस्था के महासचिव दीपक नेगी ने कहा कि हमें सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। आम वार्षिक बैठक के बाद 5 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की रूपरेखा बनायी जायेगा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को भव्य रूप से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों के द्वारा दिये गये प्रस्तावों में गढ़भवन का सौर्न्दयीकरण भी एक जो जल्द धरातल पर उतारा जायेगा।
इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अरूण थपलियाल, नीलम डोबरियाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कोटनाला,सह सचिव, अशोक सुन्द्रियाल,सांस्कृतिक सचिव,पूर्व प्रेस सचिव व वरिष्ठ सदस्य कैप्टैन आलम सिंह भण्डारी,बादर सिंह रावत,गोविन्द सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल,पूर्व महासचिव जयपाल सिंह रावत,वरिष्ठ सदस्य बीरेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व महासचिव जे.एस. रावत,सचिव,ईश्वर सिंह नेगी,जितेन्द्र खंतवाल,जशवंत सिंह चांदकोटी,उत्तम सिंह रौथाण,वाचस्पति विडालिया,रमेश चमोली,रंजन नौटियाल समेत अनेक गणमान्य लोग व समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!