November 24, 2026

बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग होगा प्लास्टिक मुक्त, जिला प्रशासन ने शुरू की मुहिम

0
IMG-20250508-WA0029

बद्रीनाथ धाम व यात्रा मार्ग को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने को जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक निर्मित बोतलों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बद्रीनाथ धाम व यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त किए जाने को लेकर जिला प्रशासन और रिसाइकल कंपनी के मध्य अनुबंध किया गया है। रिसाइकल कंपनी द्वारा गोविंदघाट, बद्रीनाथ धाम व माणा में प्लास्टिक बोतल पेय पदार्थों के थोक विक्रेता, दुकान, होटल, रेस्तरां के संचालकों को प्लास्टिक निर्मित बोतल/पेय पदार्थ पर न्यूनतम 10 रू के क्यूआर कोड उपलब्ध कराए गये हैं। वहीं रिसाइकिल कंपनी द्वारा गोविंदघाट, बद्रीनाथ धाम व माणा डिपॉजिट रिफंड काउंटर लगाए गए हैं। यात्री इन काउंटरों पर क्यूआर कोड वाली खाली बोतल जमा कर डिपॉजिट रिफंड ले सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर बिना क्यूआर कोड के प्लास्टिक बोतल बेचने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल