June 24, 2026

पिथौरागढ़ में बादल फटने से मची भारी तबाही, देखिए वीडियो

पिथौरागढ़ ज़िले के बलुवाकोट क्षेत्र के जोशी गाँव मे बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने से आये मलबे में एक महिला दब गयी है। स्थानीय लोगो के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा महिला को खोजने के लिये रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मलवे को हटाने के लिए जेसीबी मशीने भी काम मे जुटी है।

वही भारी भूस्खलन की वजह से गाँव के 10 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है जिन्हें प्रशासन द्वारा सुरक्षित जगहों में शिफ्ट कर दिया गया है। भूस्खलन की वजह से गाँव के उपजाऊ खेतो को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!