November 4, 2026

सरस्वती पुष्कर कुंभकम कार्यक्रम से पूर्व ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर टिहरी राज परिवार ने किया गंगा पूजन

0
WhatsApp Image 2025-05-02 at 1.00.22 PM

 

ऋषिकेश-सरस्वती नदी के उद्गम स्थल माणा गांव में 4 मई को आयोजित सरस्वती पुष्कर कुंभकम् के लिए ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में टिहरी राजपरिवार के वंशज ठाकुर कुंवर भवानी प्रताप सिंह के कर कमलों से राजपरिवार के राजगुरु कृष्णानन्द नौटियाल के द्वारा परम्परागत ठाकुरों, थातगुरुओ के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के उपरांत त्रिवेणीघाट के पास स्थित हनुमान पीठ में धर्म सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद नौटियाल, ठाकुर नरेंद्र सिंह रौथाण, ठाकुर गौरव सिंह बर्तवाल, सुरेश चन्द्र सुयाल , डॉक्टर अर्चना ,आचार्य कृष्णकांत कोठियाल, विजयपाल बघेल,देवीप्रसाद देवली,जगदीश बहुगुणा,राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय,विजय कुमार,सौरभ तिवारी आदि गणमान्य लोगो ने प्रतिभाग किया।
गौरतलग है कि सरस्वती पुष्कर कुभकभं् सनातन धर्म की परमपराओं के अनुसार भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने के हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। जिसमें दक्षिण भारत के आचार्यो व उपासकों की सहभागिता में 14 मई से 25 मई तक विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल