November 3, 2026

चमोली जनपद के विकासखंड थराली में मूसलाधार बारिश से सड़़के हुई अवरुद्ध,दो वाहन मलवे में दबे।

0
IMG_20250409_192918

Roads were blocked due to heavy rains in Tharali block of Chamoli district, two vehicles were buried under the debris.

 

आज शाम लगभग 4:30 बजे हुई भंयकर बारिश के कारण नगर पंचायत थराली में सरस्वती शिशु मंदिर थराली के समीप बेरकांडे(सिपाही गधेरे) में मलवा आने के कारण दो वाहन जिसमें एक स्कोर्पियो और एक अल्टो गाड़ी मलबे में दबे, साथ ही देवराड़ा गधेरा, भेंटा छा भयो गधेरा, केदारबगड़ गधेरा,बुसेड़ी गधेरा सभी उफान पर होने से इनमें भी आया मलवा।

कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग देवराड़ा गधेरे में मलवा आने से नासिर बाजार के समीप अवरुद्ध हो गया, प्रशासन के निर्देश पर बी आर ओ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने मे जुट गया हैं ,वहीं थराली- देवाल मोटर मार्ग के कल तक ही खुलने की संभावना लग रही हैं, इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने पहुंचकर मलवा हटाने के लिए निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल