September 20, 2026

लोक परम्पराःभगवती नंदा को अर्पित किया चैत माह का कलेऊ

नौटी कर्णप्रयाग।। नंन्दा देवी हरियाली मेले के दूसरे दिन विगत नौ दिनो से नौटी गांव के घर घर में पूजित हरियाली पूडों को चैत माह के आलू कलेउ के रूप में मां नन्दा देवी को अर्पित किया गया। दूर दूर से पंहुचे भक्तों ने इस कार्यक्रम में सिरकत की। लोकमान्यता के अनुसार नौटी गांव के लोग मां नन्दा को अपनी बहिन मानते है।

मेला स्थल पर क्षेत्रीय महिला मंगलदलों,सांस्कृतिक दलों,स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। जिसमें नंदा देवी राजजात की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में व्लॉक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी,गब्बर सिंह रावत,कैलाश नौटियाल,रतन रावत,पवन रावत,सुभाष रावत,श्याम सिंह नेगी,हर्षवर्धन नोटियाल,मनोज भट्ट,विनोद देवली,दीपक ढ़ौडियाल,कर्णसिंह रावत,भरत सिंह रावत,मुकेश नेगी,सुरेन्द्र सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!