August 25, 2026

राज्य शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए शिक्षिका रम्भा शाह समेत 16 शिक्षक. शिक्षिकाये चयनित

 

चमोली मुख्य संवाददाता ं।। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 के लिए राज्य के 16 शिक्षकों के चयन को राज्यपाल गुरूीमत सिंह ने स्वीकृति प्रदान की है। वही चमोली जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा गैरसैंण में कार्यरत शिक्षिका रम्भा शाह को भी वर्ष 2024 के शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया जायेगा। शिक्षिका रम्भा शाह के इस पुरस्कार के लिए चयन होने पर जनपद के शिक्षा वर्ग में खुशी और उत्साह का माहौल है।
वही शिक्षिका रम्भा शाह ने इस सम्मान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी,सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि, शिक्षिका रम्भा शाह ने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के जरिए विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाकर 66 की। नवाचार शिक्षा के अर्न्तगत बाल शोध मेला,पुस्तक मेला, आदि कराया गया। विद्याल के सुधारीकरण के लिए खेल मैदान,कम्प्यूटर मंच निमार्ण,कूड़ादान आदि पर 1.50 लाख रूप्ये की धनराशि खर्च की गई।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!