November 5, 2026

बारिश को देखते हुए नंदप्रयाग चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग को किया गया डायवर्ट।

0
IMG_20250101_184511

In view of the rain, Nandprayag Chamoli National Highway was diverted.

 

नंदप्रयाग सैकोट कोठियालसेन चमोली से होगी वाहनों की आवाजाही।

जनपद में  लगातार हो रही वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के स्थान नन्दप्रयाग के निकट भूस्खलन क्षेत्र में लगातार पत्थर एंव मलबा गिर रहा है जिस कारण उक्त स्थान पर वाहनों के आवागमन से जनधन की हानि हो सकती है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत निरन्तर हो रही वर्षा एंव मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत आमजनमानस की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये नंदप्रयाग भू स्खलन जोन से वाहनों का आवागमन 28.02.2025 के मध्याह्न 12.30 बजे से 01.03.2025 की सांय 5.00 बजे तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित किया जाता है।
इस अवधि में वाहनों का आवागमन नन्दप्रयाग-कोठियासैंण-चमोली – गोपेश्वर मोटर मार्ग से किया जाएगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आदेश का कडाई से पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल