October 24, 2026

थराली में गुलदारो की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में,डीफओ बद्रीनाथ ने दिए इलाके में गस्त बढाने के निर्देश

0
Screenshot 2025-02-07 192224

 

चमोली (थराली),मुख्य संवाददाता। विकासखण्ड थराली के बार्ड नम्बर 4 में बीते दो सप्ताह से तीन गुलदारों ने आतंक मचाया हुआ है। गुलदार दिन दहाड़े देखे जा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक ये गुलदार कई मवेशियांे व कुत्तों को अपना शिकार बना चुके है। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। गुलदारों के दिन में दिखने से ग्रामीण अपने स्कूली बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे है।
वही वन विभाग तेन्दुओ के ब्रीडिग सीजन होने की बात कह रहे है जिससे वह अधिक संख्या में दिखाई दे रहे है।

डीएफओं बद्रीनाथ सर्वेश कुमार दुबे का कहना है कि,ग्रामीणों की शिकायत पर । वन विभाग की टीम को इस इलाके में अलर्ट रहने के निर्देशित किया गया है। शुबह धूप निकलने तक व शायंकाल अंधेरा होने परं वन विभाग की टीमों को गस्त लगाने के निर्देश दिए गये है। साथ ही हवाई फायर करने के लिए भी कहा गया है ताकि गुलदारों से किसी भी प्रकार की जनहानि न हो सके।

आपको बता दें कि, उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों पर गुलदार लगातार ग्रामीणों के मवेशियों व कुत्तों को शिकार बना रहा है। जिससे लोगो को भारी नुकसान हो रहा है। हॉलाकि वन विभाग के द्वारा मुआवजे का प्राविधान रखा गया है लेकिन मामलों में यह नहीं मिल पाता है। साथ ही आबादी वाले इलाकों में अधिक आवाजाही से गुलदार के आदमखोर होने की संभावना प्रबल हो जाती है। जिससे जन हानि होने का खतरा प्रबल होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल