November 5, 2026

एसजीआरआरयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

0
IMG-20250130-WA0017

Father of the Nation Mahatma Gandhi in SGRRU Humble tribute to on his death anniversary

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसजीआरआरयू के फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवम् शहीदी दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विश्वशांति एवम् अहिंसा के पुजारी बापू को याद किया गया। फैकल्टी सदस्यों एवम् छात्र-छात्राओं  ने नम आंखों से वैष्णव जन तो तेने कहिए पीड़ पराई जाने रे का जाप कर महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को आत्मसात किया। एसजीआरआरयू की कुलपति प्रो. डाॅ कुमुद सकलानी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी करोड़ों युवाओं को सत्य के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर,
डायरेकटर आई. क्यू.ए.सी
डॉ दिव्या जुयाल सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष एवम् छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल