October 24, 2026

राजकीय इण्टर कॉलेज उडामाण्डा में छात्र-छात्राओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गूर

0
WhatsApp Image 2025-01-17 at 5.36.50 PM

 

उडामाण्डाःराजकीय इंटर कॉलेज उड़ामांडा पोखरी चमोली में सेवा इंटरनेशनल के तत्वाधान में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय की 51 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया। इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड के प्रोग्राम मैनेजर तारक राम ने छात्रों को प्राकृतिक आपदा एवं विभिन्न आपदाओं की जानकारी छात्रों को दी।


आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बलोदी ने छात्र-छात्राओं को आपदा से पहले आने वाले खतरों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को आग के प्रकार बताएं ए बी सी डी ई के और कही अचानक कोई आपदा आती है और हम एंबुलेंस के आने में देरी होती है तो हम हैंड स्ट्रेक्चर बनाकर आपदा पीड़ित व्यक्ति की मदद कर सकते हैं । साथ ही आपदा आने के बाद बचाव में क्या-क्या करना चाहिए अनेक जानकारियां छात्र-छात्राओं को दी गई ।


इस अवसर पर प्रवक्ता ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा किसी भी आपदा में सबसे पहले हमें धैर्य पूर्वक कार्य करना चाहिए और घायल स्थिति में जो मरीज हो उसे एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया जाना चाहिए ।
प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण किट वितरित की गई विद्यालय की प्रधानाचार्य के एल टम्टा ने कहा कोई भी शिक्षा जीवन में कभी पूरी नहीं हो सकती है। सीखने और सीखाने से ही हमें बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं
सेवा इंटरनेशनल के विकासखंड समन्वयक लता बर्तवाल ,सहसमन्वक, हंसी पन्त,नगर पंचायत क्षेत्र की समन्वयक तस्वीरा देवी, प्रभात किशोर रावत दयाल सिंह गढ़िया, अंजलि किमोठी ,प्रियंका रावत राजकिशोर, दिनेश जग्गी ,अंजन सिंह नेगी ,अनिल कुमार, सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभा किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता ब्रह्मानंद किमोठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल