November 4, 2026

चमोली में निकाय चुनाव की मतगणना के लिए लगेंगे 35 टेबल।

0
IMG-20250113-WA0006

35 tables will be installed for counting of votes in Chamoli civic elections.

 

मतगणना को लेकर कार्मिकों का हुआ पहला रेंडमाइजेशन।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जनपद में निकाय चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी। जनपद की 10 निकाय क्षेत्रों की मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर तथा तीन मतगणना सहायक रहेंगे। मतगणना के लिए रिजर्व सहित 46 मतगणना टीम बनाई गई है।

रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल